फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ सहेली से मिलने जा रही थी महिला, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी दर्दनाक मौत

Mon, 28 Dec 2020 02:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, नेतवर बाजार (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के नेतवर बाजार पावर हाउस के पास डीसीएम की चपेट में आकर बैजनाथपुर के पिपरहवा निवासी पार्वती देवी (55) व उनके नाती आठ वर्षीय नीरज की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला रामनगर केवटलिया निवासी गुजराती देवी (70) घायल हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पार्वती देवी पत्नी नंदलाल अपने नाती नीरज के साथ सहेली से मिलने राखूखोर पैदल ही जा रही थीं। इस दौरान पावर हाउस के पास एक अनियंत्रित डीसीएम ने दोनों को रौंद दिया। सड़क पार कर रहीं गुजराती देवी भी डीसीएम की चपेट में आ गईं। हादसे में पार्वती व उनके नाती नीरज की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गुजराती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर डीसीएम को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें