फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 22 Mar 2021 11:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  •  सास-ससुर के साथ खोराबार थाने पहुंची महिला ने की शिकायत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के खोराबार इलाके के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही युवकों द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए।

विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गए। घटना शनिवार की है। महिला रविवार को सास-ससुर के साथ खोराबार थाने पहुंचकर और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की महिला की सास एवं पति रिश्तेदारी मे गए थे। महिला शनिवार को घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का एक युवक अपने दोस्तों के साथ महिला के पहुंचा और सास एवं पति के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन


महिला के घर में अकेला होने की जानकारी होने के बाद सभी उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें