विधि विधान से भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। वहीं, हरखोड़ा में स्थित शिव मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हुए थे। मंदिर प्रबंधन की ओर से खास इंतजाम भी किए गए हैं।
स्थानीय प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाई। वहीं शहर के सिचाई कालोनी शिव मंदिर, कटहरा, फरेंदा क्षेत्र के गोपलापुर शिव मंदिर पर आपसी का ख्याल रखते हुए एक एक लोग दर्शन कर भगवान भोलेनाथ से कोरोना से बचाव की कामना की।
इसे भी पढ़ें- सावन में व्रत करने से मिलता है '52 सोमवार व्रत' के बराबर फल, इन राशियों पर भी पड़ता है असर
नायब तहसीलदार निचलौल रवि कुमार सिंह ने बताया कि शिवालयों पर जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं को पहले मंदिर के मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद पांच-पांच श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह में पूजन अर्चन करने के लिए भेजा जा रहा था। मंदिर पर व्यवस्था की देख रेख करने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगी है।