फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष बनीं प्रो. सुभी धुसिया

Wed, 05 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रो. सुभी धुसिया को समाजशास्त्र विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र की प्रो. सुभी धुसिया को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

प्रो. सुभी को तीन वर्ष के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह जुलाई 2023 से एक फरवरी 2024 तक विभागाध्यक्ष रही हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा के अनुरूप विभाग को ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश करेंगी।
प्रो. धुसिया ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। वर्ष 2001 में विश्वविद्यालय में ही असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुई थीं। उनके पास समाजशास्त्री के रूप में अध्यापन और शोध का करीब 25 वर्षों का अनुभव है। उनकी छह किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा देश-विदेश के विभिन्न जर्नल्स में उनके 25 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। यूजीसी की ओर से प्रतिष्ठित नेशनल रिसर्च अवार्ड समेत विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। प्रो. सुभी के मार्गदर्शन में नौ शोधार्थियों ने शोध कार्य पूर्ण किया है और वर्तमान में सात शोधार्थी शोधरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें