अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ गोरखपुर एम आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी तो झेलनी पड़ी लेकिन खेती किसानी के लिए इसके फायदे मंद साबित होगा। बृहस्पतिवार सुबह आकाश पूरी तरह से साफ था। सूरज निकला और चटक धूप निकल आई। लेकिन तकरीबन 8:30 बजे मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। आकाश में काले काले बादल छा गए। तकरीबन 45 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगी। इसकी वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में लगे होर्डिंग और बैनर उखड़ गए। साथ ही कई पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर पड़ी। हवा की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से बिजली निगम ने एहतियातन बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। इस दौरान रुस्तमपुर रानी बाग अभी कुछ इलाकों में जंफर टूट भी गए। आंधी पानी के करीब 2 घंटे बाद इसे ठीक कराया जा सका। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह की बारिश स्थानीय वजह से हुई है। बरेली के आसपास एक सरकुलेशन बना और इसके गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में असर रहा जिसकी वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। :: अगले सप्ताह फिर बारिश की संभावना कैलाश पांडे ने बताया कि अगले सप्ताह तीन-चार दिन बारिश होने की संभावना है।
9 मई को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसकी वजह से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में 10 एवं 11 मई को बादल छाएंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद फिर एक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसकी वजह से 13 और 14 को भी बारिश हो सकती है।