फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी एक सप्ताह देर से आएगा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। इस बार भी पिछले कुछ वर्षों की तरह मानसून के गोरखपुर में करीब एक सप्ताह देरी से आने की संभावना है। सामान्य तौर पर जहां 15 से 16 जून के बीच मानसून की दस्तक गोरखपुर में हो जाती है वहीं इस बार इसके 20 से 23 जून के बीच आने की संभावना है। मई के दूसरे सप्ताह में जहां प्रचंड गर्मी पड़ती है वहीं इस बार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लेकिन मानसून के लिए इस बार भी पिछली बार की तरह इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि इस बार मानसून के आने और लौटने में एक सप्ताह देरी होने की संभावना है। 20 से 23 जून के बीच गोरखपुर में दस्तक देने की संभावना है। वही इसके 5 से 6 अक्टूबर को लौटने की संभावना बन रही है। इस बार के मानसून में वर्षा वाले दिनों की संख्या ज्यादा रहने की संभावना है। सामान्य तौर पर मानसून के सीजन में औसत वर्षा वाले दिन 43 होते हैं लेकिन इस बार इनमें बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही इस बार एक ही दिन में ज्यादा बारिश होने वाले दिनों की संख्या में भी बढ़ोतरी की संभावना है। 0 पिछले कुछ वर्षों में यह थी मानसून के आने और जाने की तारीख वर्ष। आने की तारीख जाने की तारीख 2019 22 जून। 11 अक्टूबर 2018 26 जून। 02 अक्टूबर 2017 28 जून। 14 अक्टूबर 2016 21 जून। 12 अक्टूबर 2015 25 जून। 01 अक्टूबर 2014 30 जून। 06 अक्टूबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें