फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 10 जुलाई तक तक कर सकेंगे मेडिसिटी योजना के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मेडिसिटी योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है। लोगों के अनुरोध पर जीडीए ने आवेदन की अंतिम समय सीमा बढ़ाई है। खोराबार टाउनशिप के तहत मेडिसिटी योजना में ई-नीलामी के माध्यम से विभिन्न स्थानों के आवंटन की प्रक्रिया 26 मई से 25 जून तक ऑनलाइन खोली गई थी। कुछ लोगों ने ई-मेल भेजकर जीडीए के अधिकारियों आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी। जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ई नीलामी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया के आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाई गई है। संवाद
विज्ञापन



खोराबार टाउनशिप : 20 दिन के भीतर ई-लाटरी की तैयारी
गोरखपुर। जीडीए की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में आवासीय भूखंडों एवं फ्लैटों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून को बीत गई। अब इन आवेदनों की जांच और ई लाटरी की तैयारी तेज हो गई है। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक 20 दिन के भीतर ई-लाटरी करने की तैयारी है। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए 26 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें