फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिले के दक्षिणांचल में शनिवार की देर रात झूम के बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दिनभर तीखी धूप से परेशान रहे लोग, शाम को हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिले के दक्षिणांचल में शनिवार की देर रात झमाझम बारिश के साथ मानसून की दस्तक से किसानों का चेहरा खिल उठा। भीषण गर्मी एवं तीखी धूप की वजह से खेत में धान की नर्सरी पीली पड़ने लगी थी। बारिश नहीं होने से पशु-पक्षी भी बेहाल थे। अब मानसून की दस्तक से थोड़ी राहत मिली है।



मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में मानसून का प्रवेश रविवार को हो गया। हालांकि दिन में तीखी धूप की वजह से शहर में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह से चटक धूप के कारण दिन का तापमान भी पिछले 24 घंटे में 5.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर उछल गया। दिन में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मानसून ने पूर्वांचल में दस्तक दे दी है। मानसूनी हवाओं के साथ गहरे काले बादल भी पहुंच चुके हैं। रविवार को बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें