संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर टेंट हाउस एसोसिएशन की एक बैठक वैष्णवी लाइन में हुई। जिसमें गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लाए गए प्रस्ताव मैरिज हाउस के लिए आवंटित मानवेला में जमीन के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय खेमका एवं महामंत्री संजय शिलांकुर ने स्वागत करते हुए कहा कि गोरखपुर में संचालित 99 प्रतिशत मैरिज हाउस लीज की जमीन पर संचालित है। टेंट व्यवसाई जमीन खरीदने की स्थिति में नहीं है।
अगर जीडीए द्वारा लीज पर जमीन टेंट व्यवसाईयों को एवं पुराने टेन्ट व्यवसाई को वरीयता देते हुए उपलब्ध कराती है तो वह सभी टेंट व्यवसाई लीज की जमीन लेने के लिए तैयार हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द टेंट हाउस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी मांग को उनके समकक्ष रखेगा। अगर समस्या पर विचार नहीं किया जाता है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर गुहार लगाई जाएगी। बैठक में विशाल पाल, अजय कुमार, अंकित कुमार, प्रवीन चतुर्वेदी, राम प्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग खेमका, राकेश मल्ल, महेश गर्ग, राहुल गुप्ता, विनय सिंह आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।