गोरखपुर जिले के गोला इलाके के गोपालपुर में धारदार हथियार से सेक्रेटरी अनीश चौधरी की हत्या में वांछित उनकी पत्नी के सिपाही भाई अभिनव मिश्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। अविनाश की तैनाती इन दिनों श्रावस्ती जिले में डायल 112 में थी।
जानकारी के मुताबिक, 24 जुलाई को गोपालपुर में एक दुकान के बाहर अनीश चौधरी की हत्या कर दी गई थी। हमले में उनके चाचा देवी दयाल भी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अनीश के भाई अनिल की तहरीर पर अनीश की पत्नी दीप्ति मिश्रा के पिता, भाई समेत 17 लोगों पर आपराधिक साजिश का केस दर्ज कराया था।
चार अज्ञात पर हत्या का केस है। पुलिस ने इस मामले में दीप्ति के बड़े पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को अभिनव को भी जेल भेजा गया है।