फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साहब! पति शराब पीकर पीटता है, बचा लीजिए; आदत से तंग पत्नी लगा रही यहां चक्कर

Mon, 20 May 2024 10:55 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
शराब( सांकेतिक)
विज्ञापन

गोरखपुर के बांसगांव इलाके के घईसरा गांव की विमलेश देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। नशे में धुत होकर वह उसकी पिटाई करता है। वह उसकी हत्या की धमकी देता रहता है। साहब, मुझे शराबी पति से बचा लीजिए, कहीं वह मेरी हत्या न कर दे।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई। उसकी एक बेटी है। उसने बताया कि वह पति की आदत से तंग है। परेशान होकर वह एक सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पति ने उसे मारने-पीटने के बाद घर से निकाल दिया है। महिला मायके में रह रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें