फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल में की पत्नी की हत्या...पुलिस से बताया हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। फरेंदा इलाके के जंगल में ले जाकर पत्नी की हत्या करने और फिर कैंपियरगंज पुलिस को हादसे की सूचना देने का मामला सामने आया है। पति की सूचना पर पुलिस ने हादसा मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन बाद में पूरा मामला खुल गया। फरेंदा पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। पति ने पुलिस को बताया कि 12 साल से बच्चे न होने की वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी और बचने के लिए इसे हादसा बताया था। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के माधोपुर निवासी महेश यादव ने कैंपियरगंज पुलिस को बताया कि उनकी बहन सुधा यादव (34) की शादी सन 2009 में महराजगंज जिला के पुरंदरपुर के रघुनाथपुर निवासी राजकरन से हुई थी। शनिवार शाम 7:30 बजे के करीब राजकरन ने कैंपियरगंज थाने में बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक से आ रहा था।
इस बीच बाइक के सामने अचानक सियार आ गया, जिससे गिरने से पत्नी घायल हो गई। वह पत्नी को कैंपियरगंज के सागर अस्पताल ले गया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसने गोरखपुर रेफर करा लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति की सूचना के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इसी बीच घटना की जानकारी होने पर सुधा यादव का भाई महेश यादव फरेंदा थाने पर पहुंच गया और उसने बहन की हत्या की आशंका जताई। उसने बताया कि बहनोई राजकरन का उनकी बहन से मधुर संबंध नहीं था, जिसके कारण उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से यह आशंका जताई कि उनकी बहन की हत्या राजकरन द्वारा की जा सकती है। क्योंकि पति को चोट नहीं आई थी, इस वजह से पुलिस को भी शक हो गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
घटनास्थल फरेंदा इलाके में होने की वजह से वहां की पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया। घटनास्थल का निरीक्षण आदि बारीकी से किया तो चोट की प्रकृति, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से यह स्पष्ट हो गया कि सुधा की मौत दुर्घटना में नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। इसके बाद पति ने भी सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि जंगल में ले जाकर हत्या की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें