फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माफिया विनोद का भतीजा जानलेवा हमले में गिरफ्तार

विज्ञापन
माफिया विनोद का भतीजा रमन गोरखनाथ थाने में
विज्ञापन
गोरखपुर। माफिया विनोद उपाध्याय के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब भतीजा सुर्खियों में है। गोरखनाथ पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमले के आरोप में शनिवार को रमन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला स्थित कोरी टोला मोहल्ला में दिसंबर 2023 में छोटेलाल की बेटी की हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। यहां छोटेलाल के रिश्तेदार सतीश कोरी भी आए थे। छोटेलाल के घर ठीक बगल में रहने वाले नीलेंद्र, रमन उपाध्याय और एक अन्य युवक से किसी बात को लेकर सतीश कोरी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सतीश कोरी को गाली देते हुए उसपर नीलेन्द्र, रमन उपाध्याय और अन्य ने चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी।
विज्ञापन




एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें