फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का साइड इफेक्ट्स: चाचा का हाल जानने पति को भेज दिया मायके, पत्नी आशिक के साथ हुई फरार

Mon, 24 Jul 2023 03:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।

सार

महराजगंज में एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने भाई के साले के साथ फरार हो गई है। ससुराल वाले भी मदद करने से इनकार रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ विवाहिता के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर पीड़ित कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि एक गांव में शादी चार साल पहले हुई थी। 23 जुलाई की सुबह मेरे माता-पिता, भाभी गांव के पूरब खेत में निराई करने गए थे, उसी दौरान मेरी पत्नी ने बताया की मायके से फोन आया है। मेरे चाचा की तबियत ज्यादा खराब है। आप जाइए देखकर आइए।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में हैवानियत: मासूम की गला दबाकर हत्या, शव को बोरे में भर कर नहर में फेंका
विज्ञापन


यह सुनकर मैं तुरंत अपने ससुराल पहुंच गया। उसी दौरान मेरे घर से मेरी मां का फोन आया कि तुम्हारे साले का साला लाखों रुपये नकद व 80 हजार रुपये के जेवर कपड़ा आदि लेकर पत्नी को भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


अपने ससुराल जाकर पता किया तो ससुराल के लोग कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है की ससुराल वाले षड्यंत्र रच मेरे घर से नकद रुपये व जेवरात लेकर भगा ले गए। लक्ष्मीपुर चौंकी इंचार्ज रणविजय वर्मा ने बताया की तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें