पिपराइच क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को पत्र देकर शिकायत की है। सीओ चौरीचौरा को इसकी जांच सौंपी गई है। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था। पत्नी को पढ़ाता था कि उसकी सरकारी नौकरी लग जाए। इसके बाद वह अपने देश में आकर कुछ व्यापार कर लेगा। परिवार के खर्च के अलावा वह पत्नी की पढ़ाई के लिए भी रुपये भेजता था। उसका 14 वर्ष का एक बेटा भी है।
उसने बताया कि कुछ बचत कर उसने पत्नी के नाम पर जमीन भी खरीदी। कुछ समय पहले पत्नी एक सरकारी विभाग में लिपिक बन गई। इसी दौरान उसे दूसरे व्यक्ति से प्रेम हो गया। कुछ दिन बाद पति भी सऊदी अरब से वापस आ गया। घर में ही उसने एक किराने की दुकान खोल ली।
आरोप है कि कुछ दिनों पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पत्नी ने खरीदी गई जमीन बेचकर रुपये अपने पास रख लिए। अब कोर्ट में भी उसने तलाक के लिए अर्जी दी है। यह भी आरोप लगाया कि एक दिन वह दुकान में आई और सास-ससुर से मारपीट की। पति ने कहा कि वह तलाक नहीं चाहता।
एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव के पास शिकायत आने पर उन्होंने सीओ चौरीचौरा को मामले की जांच सौंपी है। एसपी नॉर्थ ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गोला में भी सामने आ चुका है मामला... नर्स बनने के बाद पति को छोड़ा
गोला क्षेत्र का एक युवक 24 मई को पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। उसने आरोप लगाया कि पत्नी उसे धोखा दे रही है। खेत बेच कर पत्नी को गोरखपुर से नर्सिंग कोर्स कराया। उसके बाद नीट की तैयारी कराई, रेलवे की परीक्षा भी दिलाई। जब रेलवे में भी सफलता नहीं मिली तो वह गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करने लगी। फिर वहीं पर किराए के मकान में रहने लगी। जबकि युवक घर से खाने-पीने का सामान गोरखपुर के क्वार्टर पर पहुंचाता रहा।
युवक ने बताया कि एक सप्ताह पहले अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन करने गया था। वहां से देर रात गोरखपुर के क्वार्टर पर पहुंचा तो कमरे में बाहर से ताला लगा मिला। मकान मालिक से ताला खुलवाकर अंदर दाखिल हुआ तो पत्नी किसी अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। जब दोनों से सवाल-जवाब किया तो पकड़ा गया युवक वहां से भाग निकला। उसने पत्नी से इस बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। अब उसी युवक के साथ रहने लगी।
यह भी पढ़ें-
एक और 'सोनम': प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति को मरवा डाला, शादी से पहले ही...; हत्याकर पत्नी ने रची ऐसी कहानी
संबंधित वीडियो-