फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पिपराइच पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद सोमवार को महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, युवक के साले की भूमिका को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आत्महत्या से पहले युवक ने अपने साले को फोन कर मोबाइल का इंटरनेट चालू कराने की बात कही थी और एक फोटो भी साझा किया था।
विज्ञापन

पिपराइच थाना क्षेत्र के पतरा गांव निवासी मो. समीर खान का शव रविवार को घर के बरामदे में फंदे से लटकता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। इस मामले में मृतक की मां कसीरुन्न निशा ने थाने में तहरीर देकर बहू शाहिदा खातून और उसके दो भाइयों सेराज व रियाज (निवासी बुढ़ाडीह, थाना गुलरिहा) पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। तहरीर के अनुसार, समीर खान विदेश में रहता था। इस दौरान उसकी पत्नी की बाहरी लोगों से बातचीत को लेकर विवाद शुरू हुआ। करीब तीन महीने पहले घर लौटने के बाद जब समीर ने पत्नी को ऐसी बातचीत से मना किया तो घरेलू कलह बढ़ गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों एक ही घर में अलग-अलग रहने लगे। नौ जनवरी की शाम समीर पत्नी को समझा रहा था, तभी पत्नी ने अपने दोनों भाइयों को बुला लिया और उन्होंने समीर के साथ मारपीट की । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पत्नी और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें