फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक की खुदकुशी मामले में पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके में युवक की खुदकुशी के बाद उकसाने की आरोपी बनाई गई पत्नी व उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। मृतक के पिता ने पड़ोस में कबाड़ की दुकान चलाने वाले युवक से बहू के रिश्ते की जानकारी होने पर बेटे की खुदकुशी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, युवक बाहर रहकर पेंट पॉलिश का काम करता था। चार माह पूर्व विदेश से घर आया था। जिसकी चार अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पिता का आरोप है कि एक कबाड़ी का उसकी बहू से चार वर्षों से अवैध संबंध है। अक्सर वह घर में देर रात तक आता जाता था। जिसे लेकर पति-पत्नी में कई दिनों से विवाद हो रहा था। घटना से पहले की रात और सुबह चार बजे भी विवाद हुआ था। जिसके बाद चार अप्रैल की सुबह युवक फंदे से लटकता मिला। सांसें चलता देख उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें