फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्पा सेंटर खोलकर तीन लाख रुपये किराया लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के मेडिकल रोड स्थित बशारतपुर में स्पा सेंटर चलाने वाला किराए का तीन लाख रुपये बाकी लगाकर फरार हो गया। बकाया किराया मांगने पर जान मारने की धमकी दी है। पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जेल रोड स्थित गुलाली वाटिका निवासी हरिश्चंद्र उपाध्याय ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनका एक मकान मेडिकल रोड स्थित बशारतपुर में है। जिसमें स्पा सेंटर और सलून खोलने के लिए लखनऊ के शिवपुर खदरा निवासी गौरव मिश्रा 2023 में किराए पर लिया था।
आरोप है कि महीने पर किराया मांगने पर कुछ न कुछ समस्या बताकर किराया नहीं देता था। इसी तरह 10 महीने बाद पारिवारिक समस्या बताकर मकान खाली करने को कहा। मकान मालिक ने बकाया तीन लाख रुपये किराया मांगा तो आरोपी ने कहा कि नया किराएदार दे रहे हैं जो मेरे सामान के बदले आपको तीन लाख रुपये दे देगा।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद नए किराएदार गौरव कसौधन आया तो मकान मालिक ने सामान के बदले बाकी तीन लाख की मांग की तो वह बताया कि पुराने किराएदार गौरव मिश्रा ने हमसे तीन लाख रुपये लेकर सामान दिया है। पीड़ित ने गौरव मिश्रा से रुपये मांगें तो आरोपी ने गाली और जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें