फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Sat, 13 May 2023 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखी व्यवस्था
विज्ञापन


गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह 8 बजे से होगी। तहसील मुख्यालयों पर इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।शुक्रवार को अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर जाकर तैयारियां परखीं और मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी। खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार शाम नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के लिए बनाए गए मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति चौरीचौरा का निरीक्षण किया। डीएम व एसएसपी सबसे पहले चौरीचौरा थाने पर गए जहां पर मतगणना की तैयारी के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत की। एसडीएम शिवम सिंह ने बताया कि मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, तहसीलदार नीलम तिवारी, नायब तहसीलदार संजय सिंह, एसएचओ सुधीर कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर पंचायत उनवल के निकाय चुनाव को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग हुई। एसडीएम खजनी सिद्धार्थ पाठक ने कहा कि टेबुलवार वार्डों की गणना होगी। खजनी एसओ सुबोध कुमार ने कहा कि आप सभी लोग कानून व्यवस्था में सहयोग बनाए रखेंगे। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज, नायब तहसीलदार खजनी आदि मौजूद रहे।
इनसेट


प्रत्याशियों की रात भारी, पहुंचे भगवान के दुआरी
पिपराइच। मतगणना शनिवार को होगी, लेकिन शुक्रवार से ही प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को कई प्रत्याशियों ने मंदिरों में जाकर मन्नतें मांगीं। चर्चा है कि कुछ प्रत्याशी जीत के लिए अनुष्ठान करा रहे हैं।
विज्ञापन



अफसरों ने गश्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा
बांसगांव/ चौरीचौरा। नगर पंचायत बांसगांव में शुक्रवार को एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह और सीओ बांसगांव प्रशाली गंगवार ने पुलिस फोर्स के साथ बांसगांव चौराहे से इंटर कॉलेज बांसगांव, कौडीराम रोड, तहसील रोड, हॉस्पिटल रोड पर गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। इस दौरान एसपी साउथ ने लोगों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी। इसी क्रम में चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम को चौरीचौरा थाना से पुलिस व पीएसी के भारी फोर्स के साथ पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मुंडेरा बाजार चौकी इंचार्ज संजय यादव, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव, रमेश चौधरी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें