फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चौरीचौरा की बेटी बनी शिकार, हरियाणा-राजस्थान में कराई 2 शादियां; तीसरी की थी तैयारी, 5 पर FIR

Thu, 04 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

नन्हेलाल यादव (30) हैदराबाद में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। उनकी पत्नी और बच्चे हाल ही में स्कूल की छुट्टियों के कारण गांव लौट आए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे नन्हेलाल ने पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से फोन पर बातचीत की। इसी दौरान वह वीडियो कॉल पर जुड़े हुए थे और उसी दौरान उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झंगहा थाना क्षेत्र के बेलवार मार्ग स्थित रामपुर निवासी एक युवक ने हैदराबाद में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, जिस वक्त उसने फांसी लगाई, उस वक्त वह वीडिया कॉल पर पत्नी व घर के अन्य सदस्यों से बात कर रहा था।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नन्हेलाल यादव (30) हैदराबाद में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। उनकी पत्नी और बच्चे हाल ही में स्कूल की छुट्टियों के कारण गांव लौट आए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे नन्हेलाल ने पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से फोन पर बातचीत की।

Trending Videos
विज्ञापन

इसी दौरान वह वीडियो कॉल पर जुड़े हुए थे और उसी दौरान उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। नन्हेलाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। युवक की असामयिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

परिजनों ने बताया कि नन्हेलाल की मानसिक स्थिति कभी-कभी ठीक नहीं रहती थी और वह तनाव में भी रहते थे। सूचना पर हैदराबाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें