फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चालक ने हॉर्न बजाया तो पहले पीटा, फिर मुंह में डाल दी शराब की बोतल- केस दर्ज

Thu, 09 May 2024 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
शराब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani
विज्ञापन

गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के चौरी सतहवा में सड़क पर बाइक खड़ा कर कुछ मनबढ़ शराब ले रहे थे। तभी पीछे से आए चार पहिया वाहन चालके हॉर्न बजाया। इस पर शराब ले रहे मनबढ़ इतने नाराज हो गए कि वह वाहन से खींचकर चालक पर जानलेवा हमला कर दिए।

विज्ञापन


आरोप है कि चालक को पटक कर उसके मुंह मे शराब डालने का भी प्रयास किया। साथ ही दो हजार रुपये व घड़ी मारकर छीन लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

क्षेत्र के छबैला के मुहम्मदपुर निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह छह मई की शाम 4.30 बजे देवरिया से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में चौरी सतहवां से आगे देशी शराब की दुकान के आगे सड़क पर दो पहिया वाहन लगाकर कुछ लोग शराब ले रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने रास्ते से बाइक हटाने के लिए हॉर्न बजाया। आरोप है कि हॉर्न बजाने पर बाइक सवार चौरी सतहवा निवासी बेचन व शत्रुधन पुत्रगण भीम यादव जबरन काॅलर पकड़ कर पीड़ित को गाडी से खींच लिए और मारने लगे। 

तभी चौरी रामनगर निवासी जंग बहादुर सिंह व पुरुषोत्तम सिंह बीच-बचाव करने लगे। इस बीच बेचन अपने भाई पीयूष व गांव के तीन चार लोगों को भी बुला लिया। वह लोग लाठी डंडा व राड लेकर आए। उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।

दौड़ा-दौड़ा कर मारने लगे। आरोप है कि बेचन ने उनके मुंह में जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। मुंह नहीं खोला तो थप्पड़ से मुंह व सिर पर मारने लगे। उनकी आंख के अलावा शरीर पर काफी चोट आई है।
विज्ञापन


एसपी उत्तरी जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें