फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश नासिक में हुई...गोरखपुर में बढ़ गया प्याज का भाव

Wed, 29 Nov 2023 11:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सोमवार को नासिक में जोरदार बारिश हो गई। इससे वहां की मंडी प्रभावित हुई और प्याज का उठान नहीं हो सका। नासिक में बारिश की जानकारी जब गोरखपुर के आढ़तियों को हुई तो उन्होंने मौके का फायदा उठना शुरू कर दिया। मंडी के कई आढ़तियों ने प्याज के दाम बढ़ा दिए।
विज्ञापन
महेवा मंडी में बिकता प्याज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नासिक में बारिश की खबर आते ही महेवा मंडी के आढ़तियों ने मौके का फायदा उठाते हुए प्याज के भाव बढ़ा दिए। इससे प्याज के दाम में अचानक पांच से 10 रुपये किलो की तेजी आ गई और व्यापारियों ने जमकर मुनाफा कमाया। वहीं, कुछ व्यापारियों ने तो प्याज बेचना ही बंद कर दिया, ताकि आगे उनको महंगे दामों पर बेच सकें।
विज्ञापन


सोमवार को नासिक में जोरदार बारिश हो गई। इससे वहां की मंडी प्रभावित हुई और प्याज का उठान नहीं हो सका। नासिक में बारिश की जानकारी जब गोरखपुर के आढ़तियों को हुई तो उन्होंने मौके का फायदा उठना शुरू कर दिया। मंडी के कई आढ़तियों ने प्याज के दाम बढ़ा दिए। जो प्याज मंडी में 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा था, वही प्याज मंगलवार को 50 से 60 रुपये किलो बिकने लगा।

इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश यादव के आईटीआई काॅलेज को सरकारी बनाने की तैयारी, जप्त हो चुकी है संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


कई व्यापारियों ने पास पड़े प्याज को बेचना भी बंद कर दिया। मंगलवार को मंडी में प्याज 50 से 60 रुपये किलो के बीच बिके, वहीं फुटकर में प्याज की कीमत 60 से 70 रुपये रही। मंगलवार की दोपहर महेवा मंडी में प्याज और आलू की ज्यादातर दुकानें बंद थीं, कुछ दुकानें खुली थी, जहां प्याज 55 से 60 रुपये किलो की दर से बेचा जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें