भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर गांव में रविवार शाम नीरज मद्धेशिया (21) ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के अनुसार, नीरज तीन भाइयों में मझला था। घर के पास टेंट हाउस की दुकान चलाता था। पिता राकेश मद्धेशिया ने बताया कि नीरज अक्सर नशे की गोली का सेवन करता था। कई बार रोकने पर नीरज ने विरोध किया। रविवार को पिता ने नशे की गोली का सेवन करने से रोका, नाराज होकर नीरज ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। चौकी इंचार्ज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने आत्महत्या का कारण नशे की गोली और उससे जुड़ी मानसिक परेशानियों को बताया।