फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों का व्हाट्सएप हैक, परिचितों से मांगे रुपयेा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर ठगों ने उनके परिचितों से रुपये की मांग की। ठगों ने शिक्षकों की कांटेक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेज भेजकर अलग-अलग वजह बताते हुए धनराशि मांगी। मामला सामने आने के बाद शिक्षकों और उनके परिचितों में खलबली मच गई। विश्वविद्यालय के डॉ. कुशल नाथ मिश्रा और डॉ. श्वेता का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल में सेव कांटेक्ट नंबरों पर मैसेज भेजे गए और रुपये की मांग की गई। कुछ परिचितों को जब मैसेज मिला तो उन्होंने शिक्षकों से फोन पर संपर्क कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद हैकिंग का पता चला।
विज्ञापन

डॉ. कुशल नाथ मिश्रा ने बताया कि व्हाट्सएप हैक होने के बाद उन्होंने तत्काल साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल की मदद से जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका व्हाट्सएप अकाउंट सुरक्षित तरीके से दोबारा शुरू हो सका। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से यदि कोई रुपये की मांग वाला मैसेज आए तो बिना पुष्टि किए रकम न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें