फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुराफाती को क्या सूझा जो योग मुद्रा प्रतिमाओं को तोड़ गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड पर डिवाइडर के बीच लगी हैं प्रतिमाएं, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तोड़फोड़ की घटना, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता नगर निगम ने कैंट थाने में दी तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के सामने की सड़क के डिवाइडर के बीच में लगीं योग मुद्रा दर्शाती प्रतिमाओं को एक खुराफाती शख्स ने तोड़ दी। घटना, पास की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में अधिशासी अभियंता नगर निगम ने कैंट थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है कि खुराफाती कौन था और उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। मामले को लेकर व्यापारी संगठनों में नाराजगी है।
बताया जा रहा है कि खुराफाती युवक शनिवार को बीच सड़क पर डिवाइडर के बीच लगी रेलिंग कूदकर प्रतिमाओं के पास पहुंचा। बारी-बारी से उसने प्रतिमाओं पर लात मारकर तोड़ दिया। एक मिनट के भीतर वह प्रतिमाओं को तोड़कर आराम से वहां से चला गया। हालांकि, पुलिस का दावा है कि किसी मानसिक विक्षिप्त ने यह कृत्य किया है। पुलिस ने बाद में मूर्तियों को जुड़वा भी दिया।
विज्ञापन


चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड के डिवाइडर के बीच शहर की शोभा व सौंदर्य को बढ़ाने और लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम की ओर से योग मुद्राओं की कुल 12 प्रतिमाएं लगाई गई हैं। कुछ शरारती तत्वों को यह पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही ने कहा कि दोपहर के समय इतने बेखौफ अंदाज से खुराफाती ने अपराध किया और मौके से चला गया। आज प्रतिमा तोड़ी है, कल ऐसे ही खुराफाती कोई बड़ी घटना के अंजाम दे सकते हैं। रेलवे स्टेशन व्यापार मंडल के शमशाद अहमद खान भोला ने बताया कि इस इलाके में 24 घंटे चहल-पहल रहती है। ऐसे में इस तरह की घटना हो जाना आश्चर्यजनक है।

कोट
रेलवे स्टेशन रोड के डिवाइडर में लगी प्रतिमाओं को किसी खुराफाती ने तोड़ दिया है। कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता ने कैंट थाने में तहरीर दे दी है।

संजय सिंह चौहान, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें