फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ''शक्ति दीदी'' बन एसपी क्राइम ने महिलाओं के मन में जगाया सुरक्षा का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ''''''''शक्ति दीदी'''''''' बन एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने शनिवार शाम को कैंट के मोहद्दीपुर स्थित ओरियन मॉल जाकर महिलाओं के मन में सुरक्षा का एहसास दिलाया। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान एसपी क्राइम ने कहा कि कुछ भी आप के संग गलत हो तो तत्काल उन्हें या पुलिस को सूचना दें। पुलिस तत्काल एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं उनके साथ हो रहे अपराध के संबंध में डरे नहीं, बल्कि चुप्पी तोड़े। इस दौरान एसपी क्राइम ने महिलाओं को अपना नंबर भी दिया। साथ ही 1090 आदि के बारे में बताया। एसपी क्राइम के साथ ही सभी थानों की महिला सिपाही भी अपने अपने बीट में जाकर महिलाओं से मिली और उनकी समस्याओं को जानकर निराकरण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें