फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका पर क्या बोले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Sun, 25 Feb 2024 06:00 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने गोरखपुर में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। कहा, इस बार लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होगी।  
 
विज्ञापन
डॉ संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं, और वे लगातार महिलाओं के हित में कार्य कर रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम होगी।

विज्ञापन


वह शनिवार को एनेक्सी भवन सभागार में दो दिवसीय महिला शिक्षण प्रशिक्षण शिविर एवं महिला सशक्तीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में निषाद पार्टी में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी शुरू से ही महिला सशक्तीकरण की पक्षधर रही है। विधानसभा चुनाव-2022 में निषाद पार्टी के खाते में 15 सीटें मिली थीं, उसमें निषाद पार्टी ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से एक महिला प्रत्याशी को उतारा और जिताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे आएं और अपने समाज, परिवार का विकास करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की यही योजना लेकर जन-जन तक हम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें