फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पछुआ हवा और बढ़ाएगी गर्मी.. लू से होगी मई की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अब एक मई तक हीट वेव के लिए जारी किया येलो अलर्ट
विज्ञापन

दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक, गर्मी से लोग बेहाल

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेगिस्तान की तरफ से चल रही पछुआ हवा का जोर आगे और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने मई की शुरूआत भी हीट वेव से होने का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी से मुश्किलें और बढ़ रही हैं। एक मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. गोविंद पांडेय बताते हैं-समुद्र का पानी गर्म होने से हवा भी गर्म होकर ऊपर उठती है और उच्च दबाव से कम दबाव वाले क्षेत्र की तरफ चलती है। पुरवा हवा बंगाल की खाड़ी से और पछुआ हवा रेगिस्तानी इलाके से चलती है। पछुआ हवा में नमी की मात्रा बहुत कम होती है। सामान्य रूप से जब तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इन दिनों रेगिस्तानी इलाके से तेज पछुआ हवा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक पहुंच गया है। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अभी आगे और तापमान में बढ़ोतरी और हीट वेव का अनुमान जताया है। बताया जा रहा है कि एक मई को दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जब तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा, तब तक तापमान ऐसे ही बढ़ा हुआ रहेगा। हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप में नहीं जाने, भरपूर पानी और ओआरएस का घोल पीने आदि की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें