जानकारी के अनुसार, सिकटौर करमहिया निवासी विश्वनाथ निषाद पुत्र स्व. रामलालचंद्र शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने सब्जी के खेत में जा रहे थे। वह फोरलेन पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
विश्वनाथ के परिवार में पत्नी सीता देवी, दो बेटियां अमृता (7) और अंजली (5) तथा तीन वर्षीय बेटा लड्डू है। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, आगामी 25 नवंबर को उनके छोटे भाई लहौर की शादी होनी है। हादसे के बाद पत्नी और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।