डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि
http://upchar.wecaregorakhpur.in पोर्टल पर ऐसे सभी बीमार लोगों का डाटाबेस एकत्र किया जा रहा है जो गंभीर रूप से बीमार हैं। इन मरीजों के डाटाबेस को जिला प्रशासन सभी सरकारी अस्पतालों, रेलवे चिकित्सालय, एयरपोर्ट चिकित्सालय, निजी चिकित्सालय, पैथॉलाजी सेंटर, दुवा की दुकानों, ग्राम प्रधान, आशा व एएनएम की मदद से भी एकत्रित करा रहा है।
उन्होंने बताया कि ये पोर्टल कोरोना वायरस संक्रमण से निजात दिलाने में सहायक होगा। इसे लंबे समय से बीमार लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है। लॉक डाउन में उन्हें समुचित उपचार नहीं मिल रहा था, प्रशासन इन सभी मरीजों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करेगा।