फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDA: वेबसाइट के चक्कर में मानचित्र के लिए भटक रहे आवेदक, अफसर बोले-डॉन्ट वरी..

Fri, 17 Jan 2020 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए आवेदन तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ठप है। इसके कारण तीन दिनों से तमाम आवेदक भटक रहे हैं। हाई रिस्क क्षेत्र के मानचित्र का आवेदन ही प्राधिकरण की वेबसाइट पर दाखिल नहीं हो पा रहा है। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि नई वेबसाइट के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से ऐसी दिक्कत हो रही है। जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्राधिकरण में पहले वेबसाइट upobps.in पर मानचित्र के लिए आवेदन किया जाता था। कुछ दिन पहले इस वेबसाइट की जगह नई वेबसाइट upobpas.in को मानचित्र के आवेदन के लिए बनाया गया। नई वेबसाइट पर काम पूरा न होने के कारण लो रिस्क (ऐसे क्षेत्र जहां का ले आउट स्वीकृत है) एवं हाई रिस्क (वाणिज्यिक या ऐसे क्षेत्र जहां का ले आउट स्वीकृत नहीं है) जोन के मानचित्र पुरानी वेबसाइट पर भी दाखिल करने की सुविधा थी।

जब तक दोनों वेबसाइट पर आवेदन मान्य था तब तक कोई परेशानी नहीं आई। लेकिन तीन दिन पहले पुरारी वेबसाइट को शासन की ओर से बंद कर दिया गया जिससे अब नए पर ही आवेदन का विकल्प बचा रह गया। नई वेबसाइट पर लो एवं हाई रिस्क दोनों ही क्षेत्रों से जुड़े मानचित्र के आवेदन दाखिल करने में दिक्कत हो रही है। जीडीए का कहना है कि लो रिस्क जोन के मानचित्र के आवेदनों में कोई परेशानी नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें