फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में तीखी धूप व उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, अगले दो दिनों तक राहत के आसार नहीं

Thu, 03 Aug 2023 12:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया था। 30 व 31 तारीख को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। 1 अगस्त को दिन भर बादल छाए रहने से राहत मिली। दोपहर में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन रूक-रूककर हुई बारिश के बाद बुधवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से शाम तक लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। अभी अगले दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया था। 30 व 31 तारीख को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। 1 अगस्त को दिन भर बादल छाए रहने से राहत मिली। दोपहर में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई।

इसे भी पढ़ें: मऊ के युवक का बांध पर मिला अधजला शव, हत्याकर जलाने की आशंका
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही थी कि बुधवार को भी मौसम ऐसे ही खुशगवार बना रहेगा, लेकिन सुबह ही चटक धूप खिली और पूरे दिन उमस भरी गर्मी बनी रही। देर शाम तक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी तेज धूप व उमस भरी गर्मी का असर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें