फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधिकारी अब वीडियो से बताएंगे नदियों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ने पर डीएम ने राजस्व, पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बंधों की निगरानी का निर्देश दिया है। नदियों के बढ़ाव की डिजिटल निगरानी की जाएगी। अति संवेदनशील और संवेदनशील स्थानों सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर सिंचाई और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी वीडियो के साथ सूचना अधिकारियों को देंगे। डीएम की ओर से जारी निर्देश में 84 बाढ़ चौकियों को क्रियाशील करने को कहा गया है।
विज्ञापन


नेपाल में होने वाली बारिश की वजह से राप्ती समेत जिले की अन्य नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सरयू (घाघरा) नदी कई जगहों पर खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गई है। जलस्तर बढ़ने के अलावा नदियों में बहाव भी तेज है। इससे कटान का खतरा बढ़ गया है। इसलिए जिला प्रशासन की ओर से नदियों की हलचल की नियमित निगरानी का निर्देश दिया गया है। मौके पर पहुंचकर अधिकारी और कर्मचारी नदियों के बहाव की स्थिति के संबंध में वीडियो बनाकर उसे अधिकारियों के ग्रुप में भेजेंगे। इसमें संंबंधित लोगों की मौजूदगी नजर आएगी। इससे नदियों पर तात्कालिक नजर रखी जा सकेगी।




तत्काल भरे जाएं रेनकट्स, कटान क्षेत्रों में पहुंचे एसडीएम

डीएम की ओर जारी निर्देश में सभी 84 बाढ़ चौकियों को क्रियाशील करते हुए 133 बाढ़ सुरक्षा समितियों से समन्वय बनाने को कहा है। यह भी कहा गया है कि बारिश की वजह से बंधों पर रेनकट्स होंगे। इनको भरने में कोई लापरवाही न की जाए। नदी के कटान क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम मौके पर जाकर खुद हालत का जायजा लें। इसके अलावा चिकित्सा विभाग की टीमों को सजग रहने के निर्देश भी डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन



नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए सजगता बरतने के निर्देश डीएम की ओर से दिए गए हैं। कहां पर नदी किस स्थिति में है। इसका वीडियो भी संबंधित लोग बनाएंगे, ताकि बाढ़ की आपदा के न्यूनीकरण में मदद मिल सके। - गौतम गुप्ता, आपदा विशेषज्ञ, जिला आपदा प्रबंधन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें