फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश के बीच आती-जाती रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बारिश के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली रुक-रुक कर आती जाती रही। मंगलवार रात 11 बजे करीब जंपर कटने से मोहद्दीपुर के कई मुहल्लों में बिजली गुल हो गई। लोग सुबह 4 बजे तक परेशान रहे, इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। बिछिया इलाके में भी बुधवार को बिजली की आवाजाही पूरे दिन जारी रही। अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से मौसम को देखते हुए टीम से बिजली उपकेंद्र में तकनीकी दिक्कतों को दूर करने का निर्देश दिया गया था। ऐसे में ज्यादातर जगहों पर आपूर्ति में व्यवधान नहीं आया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें