फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, चार दिन और बारिश के आसार

Thu, 10 Aug 2023 04:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी चार दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले मंगलवार की शाम से देर रात तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह 8:30 से बुधवार की सुबह 8:30 बजे तक 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया है। वही बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। वहीं रात से ही गुरुवार सुबह तक लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन-चार दिन मौसम के ऐसे रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


पिछले दिनों बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। मंगलवार को दिनभर बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोग मायूस हो गए थे। शाम को बारिश शुरू हुई तो देर रात करीब 11:30 बजे तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर में कई इलाकों की सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इसे भी पढ़ें: राप्तीनगर में शिफ्ट होगा रोडवेज वर्कशॉप, प्राइवेट बसों का जमघट भी हटेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिनभर शहर के कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश होती रही। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी चार दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें