फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिनभर मंडराते रहे बादल, शाम को झूम कर बरसे

Wed, 09 Aug 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दो दिन से मंडरा रहे बादल मंगलवार की शाम से रात तक झूम कर बरसे। मंगलवार को दिन भर बादल मंडराते रहे। आसमान में बादल छाने से दिन का मौसम खुशगवार रहा लेकिन शाम होते ही झमाझम बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। देर रात तक बारिश होती रही। इसकी वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए मंगलवार की दिन राहत भरा रहा। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहें। दिनभर बदरी छाने से दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान से दो डिग्री सेल्सियस कम हैं। हालांकि रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों ने उमस व गर्मी महसूस की। मंगलवार को दिनभर मंडराते बादल शाम होते ही झूम कर बरसे। शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। जिससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग ने अभी तीन-चार दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें