मौसम का मिजाज बुधवार की सुबह से ही बदला-बदला सा रहा। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश सुबह से ही शुरू हो गई। गर्मी के बाद अचानक से बदले इस मौसम में लोगों ने राहत की सांस ली। हल्की बारिश में भी लोग अपने काम को लेकर आते-जाते दिखे।
मौसम विभाग ने बुधवार को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद जताई थी। बारिश के कारण तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। हालांकि इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के मुताबिक, बारिश के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो चुकी है।