उधर, रविवार को पूरे दिन ठंड से लोग कांपते रहे। रात में घना कोहरा के बाद सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा बना रहने से वीजिबिलिटी काफी कम रही। जिससे सड़क पर वाहन रेंगते चलते नजर आए। दोपहर में आसमान साफ होने पर सूरज की किरणें नीचे तो आई लेकिन उनका असर बेअसर रहा। दोपहर में धूप के चलते लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही गलन भरी ठंड परेशान करती रही। रात में घना कोहरा फिर गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में शीतलहर-ठंड ने फिर बढ़ाई की छुट्टी, कल तक बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल
मौसम विभाग ने मंगलवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी का आसार जताया है। हालांकि सोमवार को दिन ठंड रहने का आसार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।