फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हत्या कर ड्रम में नहीं डालेंगे शव, मछली को खिला देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी से हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि पत्नी व उसके प्रेमी ने धमकी दी है कि तुझे मारकर ड्रम में नहीं डालेंगे, बल्कि शव को तालाब में मछलियों को खिला देंगे। डीसीपी ग्रामीण से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गांव निवासी युवक ने बताया कि उनका निकाह 13 साल पहले हुआ था। उनको चार बच्चे हैं। युवक ने बताया कि पत्नी के संबंध भतीजे से हैं। दोनों खुलेआम घूमते हैं, विरोध करने पर दोनों मिलकर युवक की पिटाई कर देते हैं। तीन अप्रैल को जब अपने घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी व भतीजा आपत्तिजनक स्थिति में थे। विरोध किया तो उन्होंने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दोनों ने धमकी दी है कि हत्या कर शव को ड्रम में नहीं, बल्कि तालाब में मछलियों को खिला देंगे। पीड़ित ने डीसीपी ग्रामीण को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी ग्रामीण ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें