फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के सहयोग से ही हम बन सकते हैं विकसित देश : अंजू

Fri, 15 Dec 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अध्ययन केंद्र की ओर से महिलाओं को डिजिटल रूप से किया गया प्रशिक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महिला अध्ययन केंद्र द्वारा मिशन शक्ति के तहत प्रधानमंत्री के ''''विकसित भारत'''' के संकल्प के साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय की जागृति संस्था एवं गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में चार दिवसीय रचना वूमेन डिजिटल उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि महिलाओं के सहयोग से ही हम विकसित देश बन सकते हैं।
कहा कि कार्यशाला के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल रूप से प्रशिक्षित किया गया है। जिससे वह आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनकर अपना चहुंमुखी विकास कर सकेंगी और देश के आर्थिक विकास में अपना सहयोग भी प्रदान कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह विज्ञान की प्रो. दिव्या रानी सिंह कहा कि यह कार्यक्रम चार दिवसीय एडवांस्ड डिजिटल ट्रेनिंग के रूप में कंडक्ट किया गया। इसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. नीता सिंह एवं शोध के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें