फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार सौ घरों से कम कूड़ा उठाने वाले ड्राइवरों पर होगी कार्रवाई

Fri, 15 Dec 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उप नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के संबंध में की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चार सौ घरों से कम कूड़ा उठाने वाले वाहन चालकों और कम यूजर चार्ज वसूलने वाले कर्मचारियों पर नगर निगम प्रशासन कार्रवाई करेगा। इनको चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध चेतावनी के साथ कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशन में बैठक संपन्न हुई। सदन हाल में बृहस्पतिवार को उप नगर आयुक्त व नोडल अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के संबंध में वाहन चालकों की बैठक की। इस दौरान महानगर के सभी वार्डों में कार्यरत डोर टू डोर वाहन चालकों से प्रतिदिन कूड़ा कलेक्शन से संबंधित समस्याएं सुनी गईं। साथ ही घरों से कूड़ा कलेक्शन की संख्या एवं वसूली की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान घर-घर से कूड़ा उठाने के मामले में कई वाहन चालकों की स्थिति काफी खराब मिली। उनके द्वारा काफी कम घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है। उप नगर आयुक्त ने न्यूनतम घरों तक पहुंचने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी। साथ ही साथ अन्य सभी वाहन चालकों को लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक घरों को डोर टू डोर कूड़ा उठाने से संबद्ध करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सभी सफाई निरीक्षक एवं सफाई सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें