फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने लिया पेयजल योजना का जायजा

Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खोराबार क्षेत्र के शिवपुर गांव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , ग्रामीणों से ली जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को शिवपुर गांव में पेयजल परियोजना का जायजा लिया। ग्रामीणों से बात कर जानकारी ली। इस दौरान नल में पानी का प्रेशर (दबाव) कम होने की शिकायत सामने आई। तब जलशक्ति मंत्री ने समस्या को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सरकार की ओर से हर हर घर नल योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गांवों में रहने वाले लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। सोमवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जलनिगम के अधिकारियों से योजना के संबंध में जानकारी ली। दोपहर में योजना के संबंध में खोराबार ब्लाॅक के शिवपुर गांव में पहुंच गए। ग्रामीणों से बात कर जलापूर्ति की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने जलशक्ति मंत्री को बताया कि नल में पानी का दबाव कम रहता है। इस पर उन्होंने प्रेशर ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निरीक्षण में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। उन्होंने ग्रामीणों से भी जानकारी ली है।

सौरभ सुमन, मुख्य अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें