फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood News: नेपाल में बारिश से लगातार बढ़ रहा है जलस्तर, खतरे के निशान से महज डेढ़ मीटर नीचे है राप्ती

Fri, 11 Aug 2023 03:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
विज्ञापन
राप्ती नदी का बढ़ रहा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
नेपाल में जोरदार बारिश का असर नदियों पर अब साफ नजर आने लगा है। बृहस्पतिवार को राप्ती और सरयू (घाघरा) नदियों में हलचल बनी रही तो रोहिन में घटाव दर्ज किया गया। राजघाट में राप्ती नदी खतरे के निशान से महज 1.52 मीटर नीचे बह रही है। अयोध्या में सरयू नदी खतरे का निशान पार कर चुकी है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की ओर से बृहस्पतिवार की शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, राप्ती और सरयू नदी में बढ़ाव दर्ज किया गया। जबकि रोहिन नदी का पानी कम रहा। राप्ती नदी के बर्डघाट में खतरे का निशान 74.98 मीटर पर है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पहले सब तरसे और अब ऐसे बरसे कि शहर भर की सड़कें-गलियां-मोहल्ले लबालब
विज्ञापन


यहां का जलस्तर बृहस्पतिवार की शाम 73.460 रहा, जो खतरे के बिंदु से महज 1.52 मीटर कम है। हालांकि रोहिन नदी का पानी त्रिमुहानी में घटाव पर रहा। यहां पर खतरे का बिंदु 82.44 मीटर है।
विज्ञापन


 यहां जलस्तर 80.870 मीटर रहा। अयोध्या में घाघरा नदी के खतरे का निशान 92.730 मीटर पर है। यहां खतरे के निशान को पार करके 92.910 मीटर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें