फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक का डिस्चार्ज तीन लाख क्यूसेक के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंडक का डिस्चार्ज तीन लाख क्यूसेक के पार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। वाल्मीकिनगर बैराज से सोमवार शाम को गंडक नदी में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। इससे कई गांवों के बाढ़ की चपेट में आने की आशंका है। इससे खड्डा से तमकुहीराज तक नदी के किनारे बसे गांवों के लोग बेचैन हो गए हैं।
विज्ञापन

नेपाल में हुई भारी बारिश के चलते गंडक नदी का जलस्तर बीते शुक्त्रस्वार से ही बढ़ा हुआ है। शुक्त्रस्वार को वाल्मीकिनगर बैराज से इस नदी में 2.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शनिवार व रविवार को डिस्चार्ज कम होने के कारण जलस्तर में कमी आई थी। सोमवार सुबह से फिर डिस्चार्ज बढ़ने लगा। सुबह पांच बजे दो लाख 48 हजार, छह बजे दो लाख 51 हजार, नौ बजे दो लाख 54 हजार, 10 बजे दो लाख 60 हजार, दोपहर तीन बजे दो लाख 73 हजार और शाम चार बजे दो लाख 86 हजार हो गया था। शाम छह बजे नदी का डिस्चार्ज तीन लाख क्यूसेक को भी पार कर गया। रात करीब 10 बजे डिस्चार्ज 3.14 लाख क्यूसेक पहुंच गया। उस वक्त भैंसहा गेज स्थल पर जलस्तर 95.61 मीटर पर था। यह खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर नीचे है। यह जानकारी बाढ़ खंड के एक्सईएन भरत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ चौकियाें को अलर्ट कर दिया गया है। पल-पल निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें