वाटर बॉडी : रामगढ़ताल में आईलैंड बनाने की संभावना तलाशने में जुटे अधिकारी
पुल बनाने के लिए अधिकारियों ने लिया जायजा
वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को शुरू करने के लिए चल रही तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में बने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का जायजा शनिवार को जीडीए उपाध्यक्ष ने लिया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ताल की जेट्टी, वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कॉरपोरेट पार्क और आडोटोरियम को देखा। वाटर बॉडी पर पुल बनाने वाले स्थल पहुंचकर उसकी जानकारी ली। रामगढ़ ताल में आईलैंड विकसित करने की संभावनाओं की जानकारी ली।
शनिवार को सचिव यूपी सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता एके तायल सहित अन्य लोगों के साथ जीडीए उपाध्यक्ष ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। जल निगम की ओर से बनाए जा रहे तालफ्रंट के निकट ताल के भीतर आईलैंड विकसित करने की संभावना के संबंध में उपाध्यक्ष ने जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने प्रेक्षागृह के प्रथम तल पर स्थित हाल के उपयोग में लाए जाने के संबंध में निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सर्किट हाउस के सामने बन रहे हर्बल पार्क को जल्द विकसित करने, वाटर बॉडी पर दो पुल बनाए जाने लिए प्रस्तावित स्थान काे देखने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।