फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेफेडः व्यवस्था भी हारी...सस्ते प्याज की भी जमकर कालाबाजारी

Sun, 08 Oct 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

महेवा मंडी में 26 से 27 रुपये किलो बिक रहा नेफेड का प्याज

बढ़ती कीमतों से राहत पहुंचाने के लिए नेफेड ने मंडी में भेजा है प्याज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए मंडी में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) की ओर से भेजे गए प्याज की भी आढ़तियों ने कालाबाजारी शुरू कर दी है। सस्ते दर पर बिकने के लिए आए नेफेड के प्याज पर आढ़ती जमकर मुनाफा वसूल रहे हैं, लेकिन मंडी के जिम्मेदारों को इसकी परवाह नहीं है।
नासिक में बिना मौसम हुई बारिश का असर प्याज के दामों पर पड़ने लगा, जिसके बाद लोगाें को राहत पहुंचाने के लिए नेफेड ने प्याज की खरीदारी कर कम कीमत में बेचने के लिए मंडी में भेजा है। लेकिन जिन लोगों को महेवा मंडी में इसे बेचने की जिम्मेदारी मिली है, वह ज्यादा मुनाफा वसूल रहे हैं। शनिवार दोपहर महेवा मंडी में नेफेड के प्याज की हो रही कालाबाजारी की पड़ताल की गई तो सामने आया कि मंडी की दो फर्म पर नेफेड का प्याज बिक रहा था। लेकिन इसके दाम सामान्य प्याज के दाम के बराबर ही थे।
विज्ञापन

दुकानदारों से जब नेफेड के प्याज की कीमत पूछी गई तो उन्होंने 27 रुपये किलो बताई। जबकि कीमत 21 से 22 रुपये किलो से अधिक नहीं होनी चाहिए थी, क्योंकि आढ़ती को यह प्याज करीब 20 रुपये किलो पड़ता है। ऐसे में ये दुकानदार नेफेड के प्याज पर प्रति किलो छह से सात रुपये का मुनाफा वसूल रहे थे और मंडी के जिम्मेदारों को इसकी कोई परवाह नहीं है।
हर दिन आ रही करीब दो गाड़ियां
मंडी में प्याज की खपत प्रतिदिन की करीब 300 टन की है। इन दिनों नासिक से एक से दो गाड़ी नेफेड का प्याज आ रहा है। इन गाड़ियों में 30 से 60 टन तक प्याज होते हैं। आढ़ती इन प्याज पर आवश्यकता से ज्यादा मुनाफा वसूल कर लाखों रुपये कमा रहे हैं।
दो रुपये किलो बढ़ी कीमत
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश का असर प्याज की कीमतों पर भी पड़ा है। नासिक और मध्य प्रदेश से प्याज की आवक कम होने से महेवा थोक मंडी में इसकी कीमत शनिवार को दो रुपये किलो बढ़ गई। प्याज मंडी में 32 रुपये किलो बिका। वहीं खुदरा बाजार में प्याज 35 से 40 रुपये किलो के बीच बिका।
विज्ञापन


वर्जन
नेफेड से प्याज लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। महेवा मंडी में भी नेफेड का प्याज बिक रहा है। जो नेफेड से खरीद रहा है उसे भी तो मुनाफा चाहिए। मंडी में प्याज की कीमत उसकी क्वालिटी पर निर्भर करता है।
- रजितराम वर्मा, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें