फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिनभर पसीने से तरबतर रहे, देर शाम तक उमस ने किया बेचैन

Fri, 29 Sep 2023 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से परेशान यूवतियां अपने आप को पूरी तरह से ढक कर जाती।
विज्ञापन
गोरखपुर। बादलों की बेरुखी से सितंबर में जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन में धूप परेशान कर रही है, तो रात में भी उमस भरी गर्मी ने बेचैनी बढ़ा रखी है। बृहस्पतिवार को कभी तपती धूप तो कभी उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी उमसभरी गर्मी परेशान करती रहेगी। शनिवार से मौसम में कुछ बदलाव का आसार जताया गया है।
विज्ञापन

इस बार बरसात में मौसम का रुख हर दिन बदलता रहा है। अब जबकि बारिश करीब-करीब खत्म हो चुकी है, तब भी बदलाव जारी है। कभी रात में पंखे की हवा से सिहरन हो रही है तो कभी पसीना ही नहीं सूख रहा है। दिन में भी यही हालात हैं।
बृहस्पतिवार को दिन का पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से अधिक हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही चटक धूप रही। दिन में तपिश ने लोगों को पसीने से तरबतर किया। हालांकि बादलों की आवाजाही जारी रही। देर शाम तक लोग बारिश की संभावना जताते रहे। लेकिन, हुई नहीं। लोगों को उमस भरी गर्मी सताती रही। घर से बाहर निकले लोग पसीने से तरबतर होते रहे। कूलर और पंखा की हवा भी राहत नहीं पहुंचा सकी। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। दिन में तीखी धूप व उसम भरी गर्मी सताती रहेगी। इसके बाद शनिवार से कुछ राहत के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें