फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पाक्सो एक्ट के आरोप में वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलघाट पुलिस ने बुधवार को लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त हरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। हरेंद्र यादव रापतपुर का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से ही पाक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विकास नाथ ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने हरेंद्र यादव पर शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हरेंद्र यादव भिसिया खुर्द स्थित पानी की टंकी के पास मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हरेंद्र यादव के खिलाफ कई मामलों में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लंबित सभी मामलों की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें