फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्राॅस प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचा मारपीट का वांछित गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। गोला तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर शनिवार को मारपीट के मामले का वांछित फरियादी बनकर क्राॅस प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचा। इस पर क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार भड़क गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे गिरफ्तार कर थाने ले गए।
विज्ञापन




उरूवा थाना क्षेत्र के बेलासपुर गांव निवासी सोनू यादव ने शिकायत पत्र में बताया था कि बीते 23 फरवरी को विरोधी ने मारा-पीटा और थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। उसने क्रॉस एफआईआर की मांग की। यह सुनते ही सीओ भड़क गए। उन्होंने कहा कि तुम्हारा दूसरे पक्ष से मारपीट करने का वीडियो है। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आरोपी को गिरफ्तार करवाकर थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें