फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 13 साल से फरार चल रहा शख्स गिरफ्तार, खास प्लान बनाकर पुलिस की पहुंच से था दूर

Tue, 22 Aug 2023 06:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि राजघाट क्षेत्र के खुर्रमपुर निवासी सुमित वर्मा उर्फ अमरनाथ वर्मा पुत्र उपेंद्रनाथ वर्मा पर वर्ष 2010 में राजघाट थाने में जानलेवा हमला की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में जानलेवा हमला की कोशिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में वांछित 13 साल से फरार चल रहा था। राजघाट पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि राजघाट क्षेत्र के खुर्रमपुर निवासी सुमित वर्मा उर्फ अमरनाथ वर्मा पुत्र उपेंद्रनाथ वर्मा पर वर्ष 2010 में राजघाट थाने में जानलेवा हमला की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: महराजगंज में दंगल: दो बहनों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, तमाशा देखने वालों की जुटी भीड़
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी होने के साथ कुर्की की नोटिस भी जारी हो चुका था। इसके बावजूद वह फरार चल रहा था। सोमवार को वह अपने परिवार से मिलने पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: सोने का सिक्का देकर झांसे में लिया फिर ठग लिए 12 लाख, दो लोगों ने किया था बिचौलिए का काम

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली में रह रहा था। वह मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 2009 में राजघाट थाना व कोतवाली थाना में केस दर्ज था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें